आम चर्चा

नंदराज उईके बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा।  भारतीय जनता पार्टी ने कबीरधाम जिले में संगठन विस्तार करते हुए नई नियुक्तियाँ जारी की हैं। इस नई सूची में पार्टी ने अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताते हुए बोड़ला अजजा मंडल के पूर्व अध्यक्ष नंदराज उईके को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जिला अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नंदराज उईके ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश व जिला संगठन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन की मजबूती व जनजाति समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

भाजपा नेताओं ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं

नंदराज उईके की इस नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं और मित्रों में भारी उत्साह है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।भाजपा नेता काशी राम उइके, मोहन धुर्वे, सुनील मानिकपुरी, यश धुर्वे, प्रताप धुर्वे, ईश्वर मेरावी, लवकुमार निर्मलकर, चंदन मानिकपुरी, सोमनाथ धुर्वे, शिवम केशरवानी, श्रीमती माया मेरावी, मुकेश मरकाम, संतोष मरकाम, सुरेश धुर्वे, अजय यादव, मोहन चंद्रवंशी, श्रीराम उइके, अगम उइके, प्रकाश धुर्वे, शंकर साहू, रोहित पटेल एवं समस्त मित्रगण।
समर्थकों का मानना है कि नंदराज उईके के अनुभव का लाभ आगामी समय में जिले में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button