आम चर्चा

शासकीय प्राथमिक विद्यालय नेवराटोला में बैरख हाई स्कूल के प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने कराया न्योता भोज

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। वनांचल में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय नेवराटोला में एक हृदयस्पर्शी पहल के तहत बच्चों को न्योता भोज कराया गया। यह आयोजन अगहन पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया गया, जिसमें शासकीय हाई स्कूल बैरख के प्राचार्य सोहन कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे और बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा।न्योता भोज स्वयं प्रेरित होकर बच्चों को अपने खर्च पर प्रदान किया जाने वाला एक सामुदायिक कार्य है, जिसे एक अच्छी पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच के बंधन को मजबूत करना है।
आज के विशेष न्योता भोज में बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए गए थे, जिसमें मुख्य रूप से खीर, पुड़ी,भजिया, केला और पापड़ शामिल थे। पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने इसका खूब आनंद लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य सोहन कुमार यादव के साथ-साथ विद्यालय परिवार और संकुल के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर, संकुल समन्वयक तीजराम विश्वकर्मा, शिक्षिका चमेश रावटे, मंजू नागवंशी, प्रधान पाठक पारस राम खुशाम, सरिता मेरावी और सोनू राम रावटे शामिल थे। इस पहल ने निश्चित रूप से विद्यालय में एक सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button