आम चर्चा

कवर्धा शहर काग्रेंस कमेटी की मासिक बैठक एवं एस.आई.आर. समीक्षा बैठक सम्पन्न

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। शहर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ठाकुर जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में बीएलओ, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, शहर कांग्रेस पदाधिकारी एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दर्ज कर संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान कवर्धा शहर के विभिन्न वार्डों के बूथ स्तर पर चल रहे एस.आई.आर. कार्यों की जानकारी ली गई। प्रत्येक बूथ में चल रही गतिविधियों, मतदाता सूची से संबंधित बिंदुओं एवं संगठन के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट साझा की और आगामी कार्ययोजना पर महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा आने वाले कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक निर्णय लिए गए। बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस विचारधारा को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया जहाँ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कवर्धा अशोक सिंह ठाकुर, संगठन प्रभारी गोपाल चंद्रवंशी ,पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष यादव,NSUI जिला अध्यक्ष शितेश चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष दीपक ठाकुर, मंडल अध्यक्ष गणेश योगी, डोगेंद्र सेन शहर महामंत्री कवर्धा, जितेंद्र जैन कोषाध्यक्ष शहर कांग्रेस, धीरज सिंह, गुड्डू ठाकुर, देवराज पाली,मेहुल सत्यवंशी, जगदीश गुप्ता, जाहिर कुरेशी, डॉ खिराम साहू, जितेन कौशिक, विसर्जन यादव, अश्वनी कौशिक, रामायण सिन्हा, अफजल खान, मिलन तिवारी, सुरेश वर्मा, नरेंद् वर्मा,  उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button