आम चर्चा

हाई स्कूल दनिया खुर्द में फॉरेस्ट रेंजर दिनेश साहू और जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा के उपस्थिति में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। कबीरधाम जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत स. लोहारा के ग्राम दनिया खुर्द स्थित हाई स्कूल में आज एक महत्वपूर्ण पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स. लोहारा जनपद पंचायत के सदस्य दिनेश विश्वकर्मा, फॉरेस्ट रेंजर (वन परिक्षेत्र अधिकारी) दिनेश साहू, फॉरेस्ट ऑफिसर रवि टंडन, जैतराम साहू और स्कूल के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान, फॉरेस्ट रेंजर दिनेश साहू ने बच्चों को वन विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने वनों के महत्व, वन्यजीव संरक्षण और जंगलों को आग से बचाने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। रेंजर साहू ने छात्रों को बताया कि हमारा जीवन सीधे तौर पर जंगल और पर्यावरण से जुड़ा हुआ है, इसलिए इनका संरक्षण हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने भी बच्चों को संबोधित किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनमें उत्साह जगाया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने घरों और स्कूल परिसर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल प्रबंधन ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा और उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button