आम चर्चा

कृषि अधिकारी और जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में दी किसानों को जानकारी

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। कवर्धा के जनपद सदस्य एवं भाजपा नेता दिनेश विश्वकर्मा ने किसानों से मुलाकात किया और उनके समस्याओं का निराकरण किया। जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने चर्चा के दौरान किसानों को बताया कि भाजपा सरकार में कृषि विभाग किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहा है, जिनमें प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन जैसी नई पहलें शामिल हैं। ये योजनाएं सिंचाई सुविधाओं में सुधार, फसल उत्पादकता बढ़ाने, भंडारण क्षमता को बढ़ावा देने, किसानों को आसान ऋण उपलब्ध कराने और दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने पर केंद्रित हैं। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्तर पर पीएम-किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं भी वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं, और विभिन्न राज्य सरकारें भी किसानों के लिए स्थानीय स्तर पर अन्य कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती हैं। किसानों को फसल बीमा के बारे जानकारी दी और आने वाले समय में चना बोआई के बारे मिट्टी परीक्षण, धान में बलास्ट के बारे जानकारी, कृषि विभाग विभाग में संचालित योजना के बारे जानकारी किसान बंधु को दी। जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा और कृषि अधिकारी के द्वारा विस्तृत रूप से रबी वर्ष हेतु दलहन एवं तिलहन की मुख्य फसलें जैसे सरसों, मूंगफली, चना, उड़द फसलों की बुवाई से लेकर कटाई तक की पूरी जानकारी दी गयी साथ ही प्राकृतिक खेती के विभिन्न अवयव बीज अमृत घनजीव अमृत जीवामृत ब्रह्मास्त्र अग्निअस्त्र निर्मास्त्र आदि के बारे में भी बताया गया और बीज उत्पादन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कृषको से दलहन व तिलहन बीज उत्पादन कार्यक्रम करने की सलाह दी गयी कृषि यंत्र एवं मशीनों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जो किसानों ने बीमा कंपनी से शिकायत दर्ज करवाई थी उन किसान के खेत में जाकर कृषि विस्तार अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा कृषि विस्तार,शक्ति ननद वैष्णव के साथ गांव के किसान, शत्रोहन राजपूत, बुधराम साहू, तुलाराम साहू, गंगाराम पटेल, फागुराम साहू, आनंद पटेल, नेतराम पटेल, धीरज पटेल, संतोष साहू, बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button