उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे बोड़ला मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे सहित भाजपा कार्यकर्ता

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर आज कवर्धा जिले में उल्लास और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। इस वर्ष उनके जन्मदिवस सिर्फ एक व्यक्तिगत आयोजन न रहकर जनभावनाओं, आत्मीयता और लोकसेवा के प्रति समर्पण का अद्भुत उत्सव बन गया। जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, कार्यकर्ता और गणमान्यजन विधायक कार्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने पहुंचे। वही बोड़ला मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की। मोहन धुर्वे मंडल अध्यक्ष बोड़ला,नारायन यादव ,तिहारी साकात ,घुरवा नागेश ,राजेंद्र कुंजन दिलीप नायक, रामकरन परते सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

जन्मदिवस के इस खास मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया और सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा, यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं जीवनभर जनसेवा को समर्पित रहूंगा और आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। इसके अतिरिक्त कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण, फल वितरण और स्वल्पाहार जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जनप्रतिनिधियों ने भी पूरे उत्साह से इस आयोजन में भाग लिया और जनप्रतिनिधि के साथ जुड़ाव की भावना को और मजबूत किया। है।