आम चर्चा

शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया पृथ्वी दिवस, प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख प्रांगण में आज संयुक्त रूप से आदिवासी बालक आश्रम बैरख, माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल बैरख के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा पृथ्वी दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए बताया गया कि पहली बार दुनिया ने 22 अप्रैल 1970 में पृथ्वी दिवस मनाया था। पृथ्वी दिवस मनाने का श्रेय अमेरिकी राजनेता एवं पर्यावरण एक्टिविस्ट सीनेटर जेलार्ड नेल्सन को जाता है। पर्यावरण को संरक्षित कर हम पृथ्वी को भविष्य के लिए सहेज कर रख सकते है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हम सभी,जल, थल,वायु का संरक्षण कर पर्यावरण को संतुलित कर, अपनी पृथ्वी को स्वच्छ और सुन्दर रख सकते है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर संकुल समन्वयक तीजराम विश्वकर्मा, प्रधान पाठक श्रीमति आरती झारिया, श्रीमति चमेश रावटे शिक्षिका ने भी बच्चों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने की बात कही। कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button