आम चर्चा

युवा कांग्रेस द्वारा कवर्धा ने नगर में मशाल रैली निकालकर किया बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा।युवा कांग्रेस कवर्धा ब्लॉक में शाम को जिला मुख्यालय में जंगी मशाल रैली वाल्मिकी वर्मा के नेतृत्व में कवर्धा शहर में “मशाल जुलूस” निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी ईश्वर शरण वैष्णव,गोपाल चंद्रवंशी,चोवाराम साहू,तुकेश्वर साहू,मणिकांत त्रिपाठी,संजय ध्रुवे,शरद बांग्ली,जलेश्वर यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा कवर्धा वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना में आखिर सरकार क्या कर रही थी?पहले से ही अगर सरकार सतनामी समाज के मांगो के पूरा कर देते तो यह घटना नही घटती।अब भाजपा सरकार अपनी नाकामी और प्रदेश की लचर,बदतर कानून व्यवस्था को छुपाने,जनता का ध्यान भटकाने एवम सतनामी समाज के अनेक बेगुनाहों को गिरफ्तार किया है।विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी भी उसी साजिश का नतीजा है,जिसका हम सड़क से सदन तक डटकर विरोध करेंगे।छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के दमनकारी नीति से निर्दोष युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा एवम सतनामी समाज के विभिन्न लोगो की जबरदस्ती गिरफ्तारी व भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में “मशाल जुलूस”निकलकर साय सरकार को संदेश दिया गया।सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है,झूठ की सरकार चल रही है।जनता त्रस्त है,कानून है की भी समझ नही आ रहा है,छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है।

युवा कांग्रेस समन्वयक कवर्धा अश्वनी वर्मा ने आगे कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन,धरना प्रदर्शन,ज्ञापन देने का अधिकार हमको संविधान में मिला हुआ है,सरकार चाहे जो हथकंडे अपना ले,हम डरने वाले नहीं हैं।भिलाई-3 में शांतिपूर्वक मार्च करके ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा दौड़ा दौड़ाकर पीटने का अधिकार नही है।अब भाजपा सरकार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं है?यह तो जनता का लोकतांत्रिक अधिकार है।सत्ता की गोद में बैठ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाना याद रहेगा।और भूलना मत,लाठी का एक-एक वार कांग्रेसियों का हौसला बढ़ाता है।हम गांधीवादी हैं।लोकतंत्र पर हमारी अटूट आस्था है।महिला की सुरक्षा एवम युवाओं के रोजगार,गरीब,मजदूर का हक्क दिलवाने के लिए सरकार को काम करना चाहिए,जबकि डबलइंजन की सरकार इसके विपरित काम कर रहे है।हमें भरोसा है कि आगामी चुनाव में महिला,युवा,मजदूर इस अपमान और तानाशाही का बदला जरूर लेंगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश पटेल,विष्णु सिंह नेताम,रामगोपाल वर्मा,पदुम सेन,माधवेश चंद्रवंशी,नारद चंद्रवंशी,जितेन्द्र लहरे,हेमंत ठाकुर,आरिफ खान,विक्की लहरे,चंद्रशेखर नागराज,चंद्रहास बंजारे,लक्षकुमार वर्मा,भागवत वर्मा,बाबूदास गोप,राजेन्द्र चंद्रवंशी,नरेश साहू,हेमंत वर्मा,राजेश मानिकपुरी,नीलेश वर्मा,रामू लांझी,बसंत जायसवाल,प्रभु यादव,लक्ष्मण यादव,मोनू खान,रामनारायण वर्मा,गजेंद्र वर्मा,आनंद चंद्रवंशी,पप्पू चंद्रवंशी,रूपेश वर्मा,पुरुषोत्तम चंद्रवंशी,मोहन वर्मा,विसर्जन यादव,लक्ष्मण यादव,सुरेश साहु,राजेश मानिकपुर,हेमंत सोनवानी,विनय चंद्रवंशी,राजा झरिया,बिसेन साहू,सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button