आम चर्चा

प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस ने बारी बारी शासन करके जनता को लूटा है – चमेली कुर्रे

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 से आम आदमी पार्टी की विधायक प्रत्याशी चमेली कुर्रे ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंदौरी, रगरा, बहरमुडा, रुसे, रुसे कापा, पांडातराई, पंडरिया सहित विभिन्न ग्रामो का दौरा किया।

श्रीमती कुर्रे के द्वारा लगातार सघन दौरा किया जा रहा है। और जनता भी श्रीमती कुर्रे को भरपूर आशीर्वाद दे रहे है। आपको बता दें कि लगातार लोग आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर अरविंद केजरीवाल व पार्टी की नीतियों को देखते हुए जनता दिलखोलकर आम आदमी पार्टी को वोट देने की बात कह रहे है।

श्रीमती कुर्रे ने लोगों बताया कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस ने बारी बारी शासन करके जनता को लूटने का प्रयास किया है। वर्तमान में महंगाई अपनी चरम सीमा को लांघ गई है। आम आदमी का जीना दूभर है। केंद्र व प्रदेश में महंगाई पर लगाम लगाने में दोनो प्रमुख पार्टी असफल रही है। इसलिए छत्तीसगढ़ में एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है, और छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है। इस बार पूरे प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button