आम चर्चा

27वां भोरमदेव महोत्सव 19 एवं 20 मार्च को : कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा, महोत्सव में सारेगामापा विजेता इशिता विश्वकर्मा के साथ छत्तीसगढ़ और भारतीय कला संस्कृति की दिखेगी झलक

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पुरात्तविक, धार्मिक, पर्यटन और जन आस्था का केन्द्र के नाम से आयोजन होने वाले भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरो पर है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भोरमदेव महोत्सव 2023 की तैयारयों का जायजा लिया। भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 19 एवं 20 मार्च दो दिन का होगा। इस दो दिवसीय महोत्सव के मंच में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की छंटा देखेंगी साथ ही साथ बॉलीवुड के उभरते सिंगर भी अपनी कला की शानदार प्रस्तुति देंगे।

भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन 19 मार्च को बैगा नृत्य मोहतु बैगा एवं साथी ग्राम बारपानी बोड़ला, जिले के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, रजउ साहू जरहा नवागांव बोड़ला छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, श्रीमती पूर्णश्री राउत रायपुर ओडिसी नृत्य, श्रीमती ऋतु वर्मा भिलाई पंडवानी, जाकिर हुसैन कोरबा सुगम संगीत बॉलीवुड फेम और सुनील तिवारी रायपुर छत्तीसगढ़ी लोक गीत मुख्य आकर्षक के केन्द्र होंगे।

वही दूसरे दिन 20 मार्च को समापन आयोजन में जिले के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, डॉ. नीता राजेन्द्र सिंह खैरागढ़ कत्थक नृत्य, गुरूदास मानिकपुरी बोड़ला छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, सुश्री अंशिका चौहान भाटापारा सुगम संगीत, पंडित गोलू दिवाना दुल्लापुर कवर्धा लोक संगीत, सुश्री इशिता विश्वकर्मा एवं ग्रुप मुम्बई सारेगामापा विजेता वॉलीवुड फेम सिंगर और श्रीमती अल्का चंद्राकर रायपुर छत्तीसगढ़ी लोकगीत की महफिल से महोत्सव का मंच सजेंगा।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आयोजन की तैयारियों के लिए अपनी पूरी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ जुटे हुए है। भोरमदेव महोत्सव के दो दिनों तक होने वाले मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन दो दिनो में मंदिर में शिव जी की विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और रूद्राभिषेक होगे। प्राचीन सरोवर में दीप दान भी होंगे।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम कवर्धा पी.सी. कोरी, बोड़ला संदीप ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button