आम चर्चा

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कामयाबी : 48 घंटे में डकैती का खुलासा, 3 शातिर डकैत गिरफ्तार

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने त्वरित और काबिले-तारीफ कार्रवाई करते हुए डकैती की गंभीर घटना का महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी – 1. निखिल कुर्रे, 2. संजय भास्कर, 3. सचिन पात्रे

पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और 1500 रुपये नगद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

27 अक्टूबर की शाम प्रार्थी वेदप्रकाश सोनी के साथ डकैती हुई थी। सूचना मिलते ही थाना तरेगांव जंगल में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 309(6), 126(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

100 से अधिक CCTV और 500 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस

कबीरधाम पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विशेष टीम बनाई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, 24 गांवों के 500 से अधिक लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने निखिल कुर्रे का पीछा कर ग्राम बिरकोना के पास पकड़ा। इसके बाद संजय भास्कर और सचिन पात्रे को भी हिरासत में लिया गया। तीनों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से लूटी गई चांदी बरामद की गई।

आरोपियों ने बताया कि 27 अक्टूबर को सभी पंडरिया शराब भट्ठी के सामने इकट्ठा हुए थे। दो बाइक से तरेगांव बाजार पहुंचकर प्रार्थी की गतिविधियों पर नजर रखी। मछरीरेवार मंदिर घाटी के पास रास्ता रोककर डंडे से मारपीट कर जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। लूट के बाद मुंगेली चौपाटी में इकट्ठा होकर जेवरात को बिलासपुर में बेचने की योजना बनाई थी।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान, व्यापारियों से की सुरक्षा की अपील

इस पूरी कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन, निरीक्षक संग्राम सिंह, रूपक शर्मा, संतोष मिश्रा, योगेश कश्यप, अजय मिन्हा, कमलकांत शुक्ला, आशीष कंसारी सहित थाना कुकदूर, पांडातराई, पंडरिया और तरेगांव जंगल के अधिकारियों और जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस की इस तेज तर्रार कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button