जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के उपाध्यक्ष बने शिव प्रसाद वर्मा

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति Indian National Congress की नीतियों एवं संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।
श्री शिव प्रसाद वर्मा पार्टी के प्रति समर्पित रहकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
श्री वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।



