आम चर्चा

राजेश साहू बने सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष, सरपंचों की आवाज बुलंद करेंगे बघर्रा सरपंच

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बघर्रा के सक्रिय सरपंच राजेश साहू को उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सरपंच संघ का निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम की घोषणा होते ही बोड़ला क्षेत्र सहित पूरे जिले के सरपंचों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। राजेश साहू के नाम पर जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए सरपंचों ने अपनी सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।वही राजेश साहू ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले की ग्राम पंचायतों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाना और ग्रामीण विकास को नई गति देना है। वही इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।राजेश साहू लंबे समय से ग्रामीण हितों के लिए सक्रिय रहे हैं, और उनके जिला अध्यक्ष बनने से सरपंचों के संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button